फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Samples of 60 people sent for investigation

जांच के लिए भेजे गए 60 लोगो के सैंपल

Fri, 03 Jul 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Samples of 60 people sent for investigation
कदौरा में वैन के पास जांच के लिए खड़े लोग - फोटो : ORAI
कदौरा। कस्बे में गुरुवार को सीएचसी परिसर में कोरोना जांच मोबाइल वैन में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने मिठाई व किराना विक्रेताओं के अलावा स्वास्थ्य एवं नगर पंचायत कर्मियों सहित 60 लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

बता दें कि जिला प्रशासन ने ब्लाक क्षेत्र के ग्रामीणों की सहूलियत के लिए कब्जे में मोबाइल जांच वैन कस्बे में बुधवार को भेजी थी। गुरुवार को भी जांच वैन टीम ने संदिग्धों के नमूने लिए। सीएचसी परिसर में दूसरे दिन हॉटस्पॉट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिठाई, किराना, कपड़ा व्यापारियों सहित स्वास्थ्य व नगर पंचायत कर्मियों का सैंपल लिया गया। नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभी कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी हो। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि कस्बे व क्षेत्र के लोगों को कोरोना जांच के लिए मुख्यालय न जाना पड़े, इसलिए जांच वैन मंगवाई थी। जांच वैन कस्बे में दो दिन रही, जरूरत पड़ने पर वैन को एक बार फिर कस्बे में बुलाई जाएगी। इस दौरान गोविंद शर्मा, भीम प्रकाश, अश्वनी वर्मा, सुल्तान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed