फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Salaries of two Anganwadi workers found absent, stopped

Jalaun News: गैरहाजिर मिलीं दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन रोका

Fri, 22 Dec 2023 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Salaries of two Anganwadi workers found absent, stopped
उरई। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) इफ्तेखार अहमद ने गुरुवार को डकोर ब्लॉक क्षेत्र में संचालित 15 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान गैरहाजिर मिलीं दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन रोका गया। मुख्य सेविका को केंद्रों के नियमानुसार संचालन कराने को निर्देशित किया।
विज्ञापन

डकोर ब्लॉक के ग्राम मड़ोरा के विभागीय भवन में दो आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण के समय खुले मिले। गढ़र, कुसुमी एवं हरदोई गूजर में हरदोई गूजर में दो वर्कर बबीता एवं मंजूलता गैरहाजिर मिली। दोनों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर मानदेय रोककर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। डीपीओ ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि आंंगनबाड़ी केंद्र पर विभागीय ड्रेस में उपस्थित होकर नियमानुसार केंद्र का संचालन करें, शासन की प्राथमिकता में हाॅटकुक्ड फूड योजना का संचालन करें। हिदायत दी कि भविष्य में यदि केंद्र पर बच्चों की संख्या व उपस्थिति में सुधार नहीं होता है तो संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed