फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Routes changed for many trains, passengers will be upset

Jalaun News: कई ट्रेनों के बदले रूट, यात्री होंगे परेशान

Mon, 27 Nov 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 27 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Routes changed for many trains, passengers will be upset
उरई। रेल प्रशासन ने भोपाल मंडल के चोका व बरखेड़़ा स्टेशन पर 27 नवंबर से नौ दिसंबर के बीच होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते झांसी-कानपुर रेलमार्ग की छह ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 22537-38 गोरखपुर से मुंबई और मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या12589-90 गोरखपुर से सिकंदराबाद और सिकंदराबाद से गोरखपुर के बीच चलने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 11407-08 गोरखपुर से पुणे और पुणे से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन इटारसी से डायवर्ट हो जाएगी। यह ओहान-भीमसेन होते हुए कानपुर, लखनऊ के रास्ते गोरखपुर जाएंगी। ये ट्रेनें उरई स्टेशन नहीं आएंगी।
विज्ञापन


झांसी-कानपुर रेलमार्ग से गुजरने वाली सात साप्ताहिक ट्रेनें नौ दिसंबर तक निरस्त की गई हैं। इससे इस रूट से गुजरने वाले यात्रियों को दिक्कत होगी। खास बात यह है कि मुंबई और नासिक को जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। गोरखपुर, लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों को बीच रास्ते में ट्रेन डायवर्जन होने के कारण बीच रास्ते में उतरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी व उरई आने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत होगी। इस बारे में झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि रेलवे में इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी काम होता है तो थोड़ी बहुत परेशानी आती है। आगे काम पूरा होने के बाद यात्रियों को सहूलियत बढ़ जाती है। काम पूरा होने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed