{"_id":"6a99cf24d2c6d303b70698f7","slug":"roadways-bus-breaks-down-on-highway-in-the-rain-passengers-stranded-orai-news-c-224-1-ori1005-149155-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बारिश में हाईवे पर खराब हुई रोडवेज बस, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बारिश में हाईवे पर खराब हुई रोडवेज बस, यात्री परेशान
विज्ञापन
फोटो - 01 जोल्हूपुर मोड के पास खड़ी बस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। परिवहन निगम की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दावों के बीच गुरुवार को हमीरपुर डिपो की बस बीच रास्ते में खराब हो गई। जोल्हूपुर चौराहे के पास हाईवे पर बस अचानक बंद हो गई। चालक के काफी प्रयास के बाद भी बस चालू नहीं हो सकी। इससे यात्रियों को बारिश के बीच दूसरे वाहन का इंतजार करना पड़ा।
गुरुवार सुबह हमीरपुर डिपो की बस यात्रियों को लेकर हमीरपुर से उरई के लिए रवाना हुई थी। जोल्हूपुर चौराहे के पास हाईवे पर पहुंचने से पहले ही बस अचानक खराब हो गई। चालक ने बस को चालू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बस के सड़क पर खड़े होने से कदौरा रोड का एक हिस्सा भी बाधित हो गया।
बस खराब होने के बाद यात्रियों को अपना सामान लेकर बारिश के बीच हाईवे पर खड़ा रहना पड़ा। काफी देर तक इंतजार के बाद यात्रियों ने दूसरे वाहनों का सहारा लिया। इस दौरान कई यात्री बारिश में भीग गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि हमीरपुर डिपो की बसें उचित रखरखाव के अभाव में अक्सर रास्ते में खराब हो जाती हैं। इससे यात्रियों का रोडवेज बसों से भरोसा कम हो रहा है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रोडवेज की बसों की संख्या और उनकी खराब हालत का फायदा डग्गामार वाहन संचालक उठा रहे हैं।