फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four mud houses collapsed in torrential rain.

Jalaun News: मूसलाधार बारिश में चार कच्चे मकान ढहे

Sun, 06 Sep 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Four mud houses collapsed in torrential rain.
फोटो - 26 बारिश में गिरे घर के सामने खड़ी महिला। ग्रामीण
मुहम्मदाबाद। डकोर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश गरीब परिवारों के कच्चे आशियानों पर कहर बनकर टूट रही है। शनिवार सुबह कस्बे में चार कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। मलबे में दबकर राशन, कपड़े, बर्तन, साइकिल समेत गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। गनीमत रही कि किसी हादसे में जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह वीर सिंह बरार का कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मकान गिरता देख परिजनों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि घर में रखा राशन, कपड़े, बर्तन और साइकिल मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। इसी तरह अच्छे लाल और उनके छोटे भाई छोटेलाल का कच्चा मकान भी बारिश और सीलन के कारण ढह गया। मकान गिरने से दोनों भाइयों के घर का राशन और दैनिक उपयोग का सामान मलबे में दब गया। वहीं मेवा लाल वर्मा के कच्चे मकान की सामने की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के समय दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed