फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dengue arrives with the rains; first patient detected.

Jalaun News: बारिश के साथ ही डेंगू की दस्तक, मिला पहला मरीज

Sun, 06 Sep 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dengue arrives with the rains; first patient detected.
उरई। बारिश शुरू होते ही जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस सीजन का पहला डेंगू पॉजिटिव मरीज शहर के राजेंद्रनगर बैंक कॉलोनी क्षेत्र में मिला है। मरीज की हालत अब ठीक है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के घर और आसपास के इलाके में अभियान चलाकर लार्वा के स्रोत नष्ट कराकर लार्वीसाइड दवा का छिड़काव कराया। इसी साल जनवरी में भी दो मरीज पॉजिटिव आए थे।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर बैंक कॉलोनी में नटराज स्कूल के पीछे पार्क वाली गली निवासी 26 वर्षीय विमलेश को बुखार आने के बाद जांच कराई गई थी। जांच में वह डेंगू पॉजिटिव पाया गया। विमलेश सोलर पैनल कंपनी में काम करता है। मरीज के डेंगू धनात्मक मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घर व आसपास सोर्स रिडक्शन कराया।
विज्ञापन

टीम ने लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किए। इसके साथ ही लार्वीसाइड दवा का छिड़काव कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसपास पानी जमा न होने देने और मच्छरों की रोकथाम के लिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि मरीज अब स्वस्थ है। इस सीजन का पहला मामला आया है। इससे पहले जनवरी में भी दो मरीज पॉजिटिव पाए गए थे, इस तरह इस साल तीन मामले आ चुके हैं। टीम में मलेरिया निरीक्षक कुलदीप सिंह, फाइलेरिया निरीक्षक अनिमेष शुक्ला, मोहम्मद रियाजुल, विजय बहादुर, राजकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed