फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Roads submerged in water due to one and a half hour of rain, 50 shops filled with water

Jalaun News: डेढ़ घंटे की बारिश में सड़कें जलमग्न, 50 दुकानों में भरा पानी

Sat, 06 Sep 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Roads submerged in water due to one and a half hour of rain, 50 shops filled with water
फोटो- 10 दुकान से पानी निकालता दुकानदार।संवाद
उरई। फिर वहीं डेढ़ घंटे भर की बारिश और सड़कों और 50 दुकानों में पानी भर गया। सबसे ज्यादा नुकसान घंटाघर और आसपास के दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, पालिका के अफसरों की दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने को लेकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बारिश शुरू हुई और डेढ़ बजे बंद हो गई। महज डेढ़ घंटे की बारिश में घंटाघर बाजार के पास करीब 50 दुकानों में पानी भर गया। इससे सामान भीगने से नुकसान हुआ। चार से पांच घंटे तक दुकानदार सफाई और कीचड़ निकालने में परेशान रहे।
विज्ञापन

बारिश के बाद मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा और ईओ राम अचल कुरील पहुंचे। उन्होंने जलभराव का कारण अस्थायी अतिक्रमण बताया और बिना समाधान के चले गए। इस दौरान दुकानदार सौरभ ने ईओ से कहा कि आगे पक्का अतिक्रमण है, जिससे पानी का निकास नहीं हो पा रहा। इस पर ईओ ने जवाब दिया कि यह कोई समस्या नहीं, वह अतिक्रमण नहीं हटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात पर दुकानदार और ईओ के बीच नोकझोंक हो गई। अधिकारियों के जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी रही। करीब दो घंटे तक दुकानदार सफाई और जलभराव से जूझते रहे। 50 दुकानों में कपड़े, कॉपियां, किताबें, साड़ियां, पनीर, दूध और मंदिर के आसपास भी जलभराव हुआ। पानी कीचड़ युक्त होने से दुर्गंध फैल गई, जिससे दुकानदारों की परेशानी और बढ़ गई। दुकानदारों का कहना है कि अब तक बारिश से उन्हें 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है।


जगह-जगह जलभराव
मुख्य बाजार ही नहीं, बल्कि सब्जी मंडी, शहीद भगत सिंह चौराहा, जिला अस्पताल के सामने, आबकारी विभाग, वी-मार्ट के सामने, आंबेडकर चौराहा, शिवपुरी, कब्रिस्तान के पास, सुशील नगर और उमरारखेरा में भी जलभराव की समस्या रही। शिवपुरी में तो बारिश बंद होने के आधा घंटे बाद भी पानी भरा रहा। वहीं, आंबेडकर चौराहा के दोनों तरफ सड़कों के आसपास पानी जमा हो गया, जिससे पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई।


दुकानदारों की बातें-

फोटो-12 सौरभ
सौरभ ने बताया कि ईओ से अतिक्रमण हटवाने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया और अभद्रता की। हम डीएम से इसकी शिकायत करेंगे। बारिश से दुकानदार परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार सुनवाई नहीं कर रहे।

फोटो-13 मनोज
मनोज कुमार ने कहा कि बारिश से सिर्फ सामान खराब होने का नुकसान नहीं है, बल्कि घंटों दुकानें बंद करनी पड़ती हैं। सफाई भी करनी पड़ती है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं देता।

वर्जन
मुख्य बाजार में नाला बनाने के लिए 3.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। जैसे ही प्रस्ताव पास होगा। दोनों तरफ नाला बनवाया जाएगा। अतिक्रमण की समस्या का भी समाधान किया जाएगा।

- राम अचल कुरील, ईओ, नगर पालिका

फोटो- 10 दुकान से पानी निकालता दुकानदार।संवाद

फोटो- 10 दुकान से पानी निकालता दुकानदार।संवाद

फोटो- 10 दुकान से पानी निकालता दुकानदार।संवाद

फोटो- 10 दुकान से पानी निकालता दुकानदार।संवाद

फोटो- 10 दुकान से पानी निकालता दुकानदार।संवाद

फोटो- 10 दुकान से पानी निकालता दुकानदार।संवाद

फोटो- 10 दुकान से पानी निकालता दुकानदार।संवाद

फोटो- 10 दुकान से पानी निकालता दुकानदार।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed