फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rinku Singh Rahi sends 17-point reply to ADM regarding the Block Pramukh dispute.

Jalaun News: ब्लॉक प्रमुख विवाद में रिंकू सिंह राही ने एडीएम को भेजा 17 सूत्री जवाब

Thu, 09 Jul 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rinku Singh Rahi sends 17-point reply to ADM regarding the Block Pramukh dispute.
उरई। जालौन ब्लॉक प्रमुख और तत्कालीन उप जिलाधिकारी के बीच कोल्ड स्टोरेज निरीक्षण के दौरान हुए विवाद के मामले में पूर्व उप जिलाधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपना जवाब और साक्ष्य जांच अधिकारी को सौंप दिए हैं। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज के सामने 17 बिंदुओं में अपना पक्ष रखा है। इस दौरान उन्होंने जांच के दौरान धमकी और प्रलोभन दिए जाने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन




23 जून को बेतवा कोल्ड स्टोरेज में निरीक्षण के दौरान रिंकू सिंह राही और जालौन ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के बीच विवाद हुआ था। जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सौंपी थी। रिंकू सिंह राही ने अपने लिखित जवाब में दावा किया है कि निरीक्षण के दौरान कोल्ड स्टोरेज के पंजीकरण और अन्य दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन उन्हें उपलब्ध कराने में देरी की गई।
विज्ञापन






रिंकू सिंह राही ने आरोप लगाया कि निरीक्षण के दौरान उन्हें कार्यालय के भीतर बुलाया गया। वहां कुछ ऐसी बातें कही गईं जो अनुचित और नियमों के विपरीत थीं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें धमकी और प्रलोभन जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। उनका दावा है कि यदि इन घटनाओं को सार्वजनिक किया गया तो ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराना आवश्यक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व उप जिलाधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें लगातार विवाद की ओर उकसाने का प्रयास किया गया। स्थिति को देखते हुए उन्होंने स्वयं मोबाइल से रिकॉर्डिंग शुरू कर दी थी। उन्हें किसी अप्रिय घटना की आशंका महसूस हुई, जिसके चलते उन्होंने निरीक्षण प्रक्रिया को सीमित रखते हुए वहां से हटने का निर्णय लिया। रिंकू सिंह राही ने अपने जवाब में वर्ष 2018 की एक पुरानी घटना का भी उल्लेख किया है। इसमें उन्होंने दावा किया कि विद्युत चोरी के मामले में कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विवाद हुआ था। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इस मामले में रिंकू सिंह का कहना है कि उन्होंने अपना जवाब सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed