फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Responsibility given to make India bandh successful

भारत बंद को सफल बनाने के लिए दी जिम्मेदारी

Tue, 16 Mar 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Responsibility given to make India bandh successful
बगिया में किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक करते किसान मोर्चे के लोग - फोटो : ORAI
उरई। संयुक्त किसान मोर्चा के 26 मार्च को भारत बंद के आह्वान पर मोर्चा की बैठक पाठक जी की बगिया परिसर में हुई। अध्यक्षता करते हुए मोर्चे के संयोजक कामरेड कैलाश पाठक ने कहा कि पूरी ताकत के साथ जनपद में अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी देकर बंदी लागू कराई जाएगी। पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, अनिल शर्मा, रामकृष्ण शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार बैंकों, एलआईसी, रेलवे एवं तमाम सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है। मोर्चा निजीकरण के खिलाफ आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, सपा के प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित, शिक्षक नेता गिरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि बाजारबंदी को सफल बनाने के लिए गांव गांव जाकर जनसंपर्क किया जाएगा और जनसमूह के साथ मिलकर बाजार बंद कराया जाएगा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, चौधरी श्यामसुंदर, रेहान सिद्दीकी,आमीन खान, जयदेव सिंह यादव ने कहा कि पूरी तरह ताकत के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं को इकट्ठा कर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। इस दौरान अशोक गुप्ता, विनोद वर्मा, उमा वल्लभ, विनय पाठक, कुलदीप चतुर्वेदी, सुधीर अवस्थी, केके गहोई, जितेंद्र सिंह, महेश द्विवेदी सर, मिर्जा साबिर बेग, दीपांशु समाधिया, देवेश चौरसिया, धीरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed