फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Reservation system could not be restored even on the second day, passengers created ruckus

Jalaun News: दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी आरक्षण व्यवस्था, यात्रियों ने किया हंगामा

Fri, 23 Jun 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Reservation system could not be restored even on the second day, passengers created ruckus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। उरई रेलवे स्टेशन के आरक्षण का राउटर मशीन खराब चौबीस घंटे बाद भी नहीं सुधर सकी। इसका नतीजा यह रहा कि उरई सहित चार आरक्षण केंद्रों पर आरक्षण व्यवस्था ठप रही। जिससे सैंकड़ों यात्री परेशान रहे। सबसे ज्यादा परेशानी तत्काल टिकट के लिए आए यात्रियों को हुई।
उरई रेलवे स्टेशन की राउटर गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे खराब हो गया था। टेलीकॉम और कामर्शियल विभाग के कर्मचारी मशक्कत करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया। तत्काल टिकट के लिए सुबह चार बजे से लाइन लगाए लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। इसके अलावा आरक्षण वापस कराने पहुंचे लोग भी मायूस हुए। कई यात्रियों ने नाराज होकर हंगामा भी किया।
विज्ञापन

कुछ यात्री स्टेशन अधीक्षक कार्यालय भी पहुंचे और समस्या को लेकर नाराजगी जाहिर की। सुबह स्लीपर और एसी क्लास के तत्काल आरक्षण के लिए करीब 26 लोगों के नंबर लगे थे लेकिन उनके टिकट नहीं बन सके। इससे कई मायूस होकर लौट गए तो कई ने अगले दिन के लिए फिर से नंबर लगा दिया। आरक्षण में गड़बड़ी का असर उरई के अलावा एट, कोंच, जालौन में आरक्षण के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलीकॉम विभाग की तरफ से खराब राउटर को बदल दिया है। अब कामर्शियल विभाग की ओर से सिग्नल की समस्या है। जिसे भी ठीक कराया जा रहा है। जल्द समस्या का निदान हो जाएगा। - वीके गुप्ता, एसएसई टेलीकॉम

फोटो-4-रविकांत। सहाव निवासी रविकांत ने बताया कि वह कर्नाटक के हुबली में पानी पूरी का काम करता है। वह तत्काल टिकट के लिए पिछले चार दिन से चक्कर लगा रहे हैं। आज रात को उरई स्टेशन में ही लेट गए थे। सुबह पता चला कि मशीन खराब है। इससे परेशानी हुई। उन्हें हुबली जाने के लिए ट्रेन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। लिहाजा तत्काल टिकट के लिए अगले दिन का नंबर लगा दिया गया है।


फोटो-5-रामनरेश। मुसमरिया निवासी रामनरेश कर्नाटक के रामचूर औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में टेक्नीशियन हैं। बताया कि वह भी तीन दिन से परेशान है। कंपनी से लगातार ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए फोन आ रहे हैं। उन्होंने अमर उजाला की कटिंग कंपनी के अधिकारियों को भेजकर बताया है कि आरक्षण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने भी अगले दिन के लिए तत्काल टिकट के लिए नंबर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article