फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report on kotedaar on complaint of irregularity

अनियमितता की शिकायत पर कोटेदार पर रिपोर्ट

Tue, 14 Apr 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Report on kotedaar on complaint of irregularity
राशन की दुकान में जांच करते पूर्ति निरीक्षक। - फोटो : ORAI
जालौन। राशन वितरण में घटतौली व निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर राशन वितरण की शिकायत की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षक ने उचित दर विक्रेता के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी गजेंद्र सिंह, शिवशंकर, हरिमोहन, दीपक सोनी आदि ने पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी से शिकायत की थी कि उनके गांव के कोटेदार संतोष कुमार राशन वितरण में गड़बड़ी करते हैं। अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देते हैं। इतना ही नहीं जो राशन दिया जाता है उसमें भी घटतौली की जाती है। यूनिट के आधार पर गल्ला का वितरण नहीं करते हैं। इतना ही नहीं शासन द्वारा जो निर्धारित मूल्य है उसके अधिक दाम कार्ड धारकों से वसूलते हैं।
विज्ञापन

जब कोई शिकायत करता है तो उसे राशन न देने की धमकी भी दी जाती है। कार्ड धारकों की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक ने गांव में जाकर कोटेदार की जांच की। जांच में कार्ड धारकों द्वारा की गई शिकायतें सही पाई गईं। जिसके बाद पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि इस समय देश महामारी कोविड-19 के दौर से गुजर रहा है। ऐसी स्थिति में कोटेदारों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed