फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report on 70 including SP district president for protesting against Election Commission

Jalaun News: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने में सपा जिलाध्यक्ष सहित 70 पर रिपोर्ट

Wed, 13 Aug 2025 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Report on 70 including SP district president for protesting against Election Commission
उरई। चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंकने के मामले में मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष समेत 70 सपाइयों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में सोमवार को चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सहित नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने में बैठा दिया था। इससे जिले के नेताओं में नाराजगी हो गई थी। सोमवार की दोपहर सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के आह्वान पर विपक्ष के करीब एक सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया था।
विज्ञापन

पुलिस के सामने कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे थे। इसके बाद कार्यकर्ता गांधी चबूतरे पर पहुंचे थे और करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि राजू अहिरवार, पूर्व शहर अध्यक्ष कांग्रेस रेहान सिद्दीकी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर, पूर्व सभासद मुकेश यादव समेत 60 व्यक्ति व दस महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस का कहना है कि कार्यकर्ताओं ने बिना किसी को सूचना दिए ही प्रदर्शन शुरू कर दिया और वह सड़क पर बैठ गए। इससे यातायात बाधित हुआ साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद वह चले गए। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि यह लोकतंत्र की हत्या है। सरकार तानाशाही का रवैया रही है।




कालपी में भी सपा नगर अध्यक्ष समेत 20 कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट
कालपी। चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना सपा कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। कोतवाली के उपनिरीक्षक ने सपा नगर अध्यक्ष समेत 20 कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र के टरननगंज चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सोमवार की शाम टरननगंज तिराहे पर सपा नगर अध्यक्ष अजीत यादव, अमर सिंह चंदेल, दानिश, अखिलेश यादव, कपिल शुक्ला, उवैस पठान, आसिफ अख्तर समेत 20 सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इससे सार्वजनिक मार्ग को बाधित कर दिया। इस दौरान होमगार्ड जवान निराला व ज्ञान सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो सभी ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग का पुतला फूंका। इसके बाद सभी चले गए। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed