फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Repair of damaged bridge on Orai-Kotra road started

Jalaun News: उरई-कोटरा मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत शुरू

Sun, 26 Mar 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 26 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Repair of damaged bridge on Orai-Kotra road started
मुहम्मदाबाद। उरई-कोटरा मार्ग पर अजनारी गांव के पास स्थित पुल में हुए गड्ढे की खबर प्रकाशित होने के बाद लोकनिर्माण विभाग के अंतर्गत प्रांतीय खंड के अधिकारियों ने पुल का स्थलीय निरीक्षण कर मरम्मती करण का कार्य शुरू करा दिया है। इसके बाद खर्च का इस्टीमेट तैयार करने की भी जानकारी दी है।
विज्ञापन

उरई-कोटरा मार्ग पर अजनारी गांव के पास बने करीब 45 साल पुराने पुल में किसी भारी वाहन गुजरने से बुधवार की सुबह बड़ा गड्ढा हो गया था। जिसका समाचार बृहस्पतिवार को प्रकाशित हुआ था। लोक निर्माण विभाग ने मामले को संज्ञान में लेकर शुक्रवार को पुल के सर्वे के लिए प्रांतीय खंड के अवर अभियंता इंदल यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अवर अभियंता ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद पुल के नीचे शटरिंग आदि का कार्य कराया गया है।
विज्ञापन

जेई ने बताया जब तक इस पुल की मरम्मत चलेगी, तब तक भारी वाहनों का रूट बदल कर उन्हें बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे व झांसी-कानपुर हाईवे से निकलने को कहा गया है। कोटरा, सिकरी, चिल्ली, गोरन, टिमरो, जैसारी आदि गांवों को आने-जाने वाले छोटे और हल्के वाहनों को सावधानी पूर्वक गुजरने की अनुमति दी गई है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि खदानों से बालू भरे भारी वाहनों के इस पुल से गुजरने पर पाबंदी लगना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed