फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ramkatha begins with Kalshayatra

Jalaun News: कलशयात्रा के साथ रामकथा का शुभारंभ

Wed, 31 May 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ramkatha begins with Kalshayatra
माधौगढ़। रामजानकी मंदिर धमना की सात दिवसीय रामकथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ। बुधवार को गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में लगाए श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

कलश यात्रा गांव के विभिन्न मंदिरों पर भ्रमण करते हुए पुन: मदिर परिसर पहुंची। शास्त्री सुबोध मिश्रा चितौरा ने पूजन अर्चन कराया। रामकथा व्यास जयश्री सुल्तानपुरा ने कहा कि मनुष्य के जीवन में समय का बड़ा महत्व है। इसलिए तय कीजिए कि एक-एक क्षण का सदुपयोग करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन भर धन की खोज में लगा रहता है और भगवान को भूल जाता है। वह सदैव दरिद्र रहता है और उसे जीवन का सच्चा आनंद प्राप्त नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य सच्चे मन से भगवान से प्रेम करें तो उसके जीवन की समस्याओं का अंत भगवान स्वयं करते हैं। इस दौरान परीक्षित राघवेंद्र सिंह, नीलम देवी, नारायण भदौरिया, कृष्णपाल सिंह, संजू सिंह, रामू सिंह, महेंद्र पाल सिंह, वीरसिंह, रामलला सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed