{"_id":"5fd108308ebc3e3fc432aef1","slug":"ramdhiraj-singh-elected-president-by-defeating-his-opponent-by-ten-votes-orai-news-knp598961958","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिद्वंदी को दस मतों से हराकर रामधीरज सिंह अध्यक्ष निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिद्वंदी को दस मतों से हराकर रामधीरज सिंह अध्यक्ष निर्वाचित
विज्ञापन
चुनाव के बाद वजिय उम्मीदवारों को साथी अधिवक्ताओं
- फोटो : ORAI
रामधीरज सिंह अध्यक्ष निर्वाचित
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। मुंसिफ कोर्ट परिसर में बुधवार को बुंदेलखंड एडवोकेट बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामधीरज सिंह व सचिव पद पर भूपेंद्र लिटौरिया को चुना गया। चुनाव कार्यक्रम सुबह 10 बजे से सायं 3 बजे तक चला। इसके बाद 4 बजे तक मतगणना हुई। जिसमें पंजीकृत 107 मतदाताओं में से 90 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रामधीरज सिंह सेंगर को 50 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी बृजेश कुमार वर्मा को 40 वोट मिले। 10 मतों से रामधीरज सिंह सेंगर को विजयी घोषित किया गया।
सचिव पद के लिए भूपेंद्र लिटौरिया व नरेंद्र बाबू के बीच मुकाबला था। जिसमें भूपेंद्र लिटौरिया को 53 एवं प्रतिद्वंदी नरेंद्र बाबू को 36 वोट मिले जबकि 1 वोट अवैध रहा। सचिव पद पर भूपेंद्र लिटौरिया ने 17 वोटों से विजय प्राप्त की। संयुक्त सचिव के पद पर राघवेंद्र सिंह निरंजन व कनिष्ठ सदस्य जितेंद्र दीवौलिया को निर्विरोध चुना गया। वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अंबिका प्रसाद सिंह की देखरेख में हुए चुनाव में सहायक चुनाव अधिकारी जयप्रकाश श्रीवास्तव, उमेश दीक्षित, उमर सिद्दीकी रहे। योगेश चंद्र त्रिपाठी, अशरफ अली, अजीज अहमद, रामलखन राठौर, रमेशचंद्र जाटव ने रिटर्निंग ऑफीसर के रूप में चुनाव संपन्न कराने में योगदान दिया। मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवारों को परिसर के अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया।