{"_id":"69051279b8d4bd7bc1035c38","slug":"radha-defeats-kajal-in-badminton-orai-news-c-224-1-ori1005-136388-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बैडमिंटन में राधा ने काजल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बैडमिंटन में राधा ने काजल को हराया
विज्ञापन
फोटो - 39 इंदिरा स्टेडियम में बैंडमिंटन प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। संवाद
उरई। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को इंदिरा स्टेडियम में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया। एकल फाइनल मैच में राधा ने काजल को 21 - 12 व 21- 07 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कोकिल कुशवाहा व तिथि के बीच हुए खेल में कोकिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। देवांश शर्मा ने अक्षय विश्वकर्मा को 21–08, 21–18 से हराकर खिताब अपने नाम किया। युगल बालक फाइनल में देवांश, प्रदुमन ने अक्षय व अलौकिक कुशवाहा को 21- 08 व 21-09 से हराया।
अंडर युगल बालक वर्ग के सेमी फाइनल में देवांश शर्मा प्रथम, प्रदुमन ने रुद्र गहोई, वंश प्रजापति को 30- 27 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। संचालन क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा ने किया। इस दौरान विजयी बालक-बालिकाओं में प्रथम पुरस्कार 700 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 600 व तृतीय पुरस्कार 500 रुपये प्रति खिलाड़ी को आरटीजीएस के माध्यम से खाते में भिजवाया गया।