फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmer sitting under a tree struck by lightning; dies.

Jalaun News: पेड़ के नीचे बैठे किसान पर गिरी बिजली, मौत

Sat, 12 Sep 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farmer sitting under a tree struck by lightning; dies.
फोटो - 02 मृतक किसान देशराज की फाइल फोटो।
मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के खरका गांव में शुक्रवार को बकरी चराने गए किसान बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठ गया। इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिर गई। चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पेड़ की भारी डाल टूटकर नीचे गिर गई, जिसके नीचे खड़ी छह बकरियां दबकर मर गईं।
विज्ञापन


डकोर कोतवाली क्षेत्र के खरका गांव निवासी देशराज (52) शुक्रवार को बकरियां लेकर गांव के बाहर खेतों की ओर उन्हें चराने गए थे। अचानक बारिश शुरू होने पर वह पास में खड़े पेड़ के नीचे बैठकर बारिश से बचने लगे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली पेड़ पर गिर गई। हादसे में देशराज की मौके पर ही मौत हो गई और पेड़ की डाल टूटकर छह बकरियों के ऊपर जा गिरी। इससे छह बकरियों की भी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बारिश बंद होने के बाद आसपास के लोगों की नजर किसान और मृत बकरियों पर पड़ी। लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बेटे सियाराम और धर्मपाल समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed