{"_id":"5dab59258ebc3e0159665d7d","slug":"public-representatives-raised-questions-on-the-quality-of-roads-orai-news-knp5208111145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधियों ने सड़कों की गुणवत्ता के उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधियों ने सड़कों की गुणवत्ता के उठाए सवाल
विज्ञापन
विकास भवन में जिला विकास समन्वय की बैठक लेते सांसद भानु प्रताप वर्मा व डीएम मन्नान अख्तर
- फोटो : ORAI
उरई। जिला ग्राम्य विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। बैठक की शुरूआत पिछली बैठक की समीक्षा से की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल उठाए।
बैठक के दौरान विधायकों ने जिले में पानी की आपूर्ति को लेकर अधिकारियों से जानकारी मांगी। इस पर अधिशाषी अधिकारी जल निगम ने बताया कि नलकूपों में विद्युत कनेक्शन न होने के कारण पानी की समस्या बनी हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सभी नलकूपों में कनेक्शन कराए जाए। इस दौरान जन प्रतिनिधियों ने धंतौली से हरदोई मार्ग, बंगरा से हसुपरा मार्ग, बहादुरपुर बेड़ा संपर्क मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की।
सांसद ने अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के विषय में पूछा, जिस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 1500 के सापेक्ष 204 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। इस दौरान सांसद ने सभी विभागों के समीक्षा बिंदूवार की। इस दौरान जर्जर तारों व खंभो को बदलने के निर्देश दिए गए। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 हेतु 44.75 लाख मानव दिवस सृजन करने का वार्षिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए 135.14 करोड़ की धनराशि का परिव्यय मात्राकृत किया गया।
विज्ञापन
बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी, राष्ट्रीय पेजजल, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण योजना, कृषि उत्पाद, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाई आदि योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा हुई। इसअ वसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि भगवानदास त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आदि उपस्थित रहे।