{"_id":"69b6f80079bcfb615d0b7717","slug":"ptc-subedar-lays-trap-in-tension-orai-news-c-224-1-ori1005-141677-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तनाव में पीटीसी के सूबेदार ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तनाव में पीटीसी के सूबेदार ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी (उरई) । घरेलू तनाव से परेशान पुलिस प्रशिक्षण स्कूल (पीटीसी) मंगरोल में तैनात सूबेदार ने रविवार सुबह परिसर के पास पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सहकर्मी उन्हें अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कालपी कोतवाली क्षेत्र स्थित पुलिस प्रशिक्षण स्कूल मंगरोल में करीब दो वर्षों से तैनात मृतक मूल रूप से जनपद फतेहपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी बाबूराम (55) ने रविवार सुबह बाहर न आने पर सहकर्मियों को शक हुआ। तलाश करने पर उनका शव लटका मिला। सहकर्मी उन्हें उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी ले गए लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सहकर्मियों के मुताबिक बाबूराम पिछले कई दिनों से तनाव में चल रहे थे और गुमसुम रहते थे। परिजनों ने बताया कि बच्चों की नौकरी और शादी को लेकर वह काफी चिंतित रहते थे। वह बीपी व शुगर की भी समस्या से ग्रसित चल रहे थे। भाई राजू ने बताया कि दो बेटियों और एक बेटे की नौकरी न लगने से वह ज्यादा परेशान थे। वह कुछ समय से स्टोर का भी चार्ज देख रहे थे। सूचना पर परिजन पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि जानकारी पर पता चला है कि वह कुछ समय से परेशान थे। जांच की जा रही है।