{"_id":"6aad948f860b30bae70f1c93","slug":"fir-registered-against-unknown-persons-in-the-devpura-mata-temple-theft-case-orai-news-c-224-1-ori1005-149910-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: देवपुरा माता मंदिर में चोरी के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: देवपुरा माता मंदिर में चोरी के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कालपी। उसरगांव स्थित प्रसिद्ध देवपुरा माता मंदिर में पुजारी को बंधक बनाकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मंदिर से करीब एक क्विंटल पीतल के घंटे, 27 हजार रुपये और दानपात्र की रकम चोरी किए जाने की शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंदिर के पुजारी रामजी के अनुसार बुधवार रात करीब तीन अज्ञात युवक मंदिर में पहुंचे। आहट सुनकर बाहर निकलने पर उन्होंने पुजारी को पकड़कर बंधक बना लिया और मारपीट की। इसके बाद मंदिर में लगे आठ सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और पीतल के घंटे व नकदी लेकर भाग गए। सुबह श्रद्धालुओं ने पुजारी को बंधा पाया तो घटना की जानकारी पुलिस को दी।
उसरगांव निवासी अनुराग तिवारी की तहरीर पर कालपी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर कब्जे में लेकर फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार फुटेज में कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
सीओ राजेश कमल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उपलब्ध साक्ष्यों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।