फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai orai news crime

Jalaun News: नौकरी लगवाने के नाम पर 1.72 लाख रुपये लेने का आरोप

Sat, 19 Sep 2026 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
orai orai news crime
कोंच। एक सफाई कर्मचारी ने आउटसोर्सिंग के माध्यम से दो लोगों को सफाई कर्मचारी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर नगरपालिका में एमटीएस के पद पर कार्यरत एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी पर 1.72 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। नौकरी नहीं लगने पर रकम वापस मांगने पर अभद्रता करने और नौकरी से हटवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अभिनव कुमार को दिए शिकायती पत्र में नगरपालिका के स्थायी सफाई कर्मचारी प्रदीप कुमारने बताया कि वह कई वर्षों से नगरपालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है और वर्तमान में सफाई नायक के रूप में कार्य देख रहा है। आरोप लगाया कि नगरपालिका में आउटसोर्सिंग से एमटीएस के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति ने उससे कहा कि 1.72 लाख रुपये देने पर उसके दो परिचितों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई कर्मचारी के पद पर नौकरी लगवा देगा।
विज्ञापन

प्रदीप के मुताबिक, उसकी बातों में आकर कुछ माह पहले रामू निवासी सेवढ़ा और पवन पुत्र मुके निवासी तिलक नगर कोंच से 1.42 लाख रुपये उस व्यक्ति को दिलवाए गए। इसके अलावा 30 हजार रुपये का मोबाइल भी दिया गया। हालांकि दोनों की नगरपालिका में नौकरी नहीं लगी। इसके बाद रकम और मोबाइल वापस मांगने पर आरोपी द्वारा कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और नौकरी से हटवाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

नगर पालिका कर्मचारी की ओर से शिकायती पत्र दिया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। कोतवाली पुलिस को जांच के लिए आदेशित किया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- अभिनव कुमार, एसडीएम कोंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed