{"_id":"619157e89c40777e8958c234","slug":"prize-cricket-match-collage-player-orai-news-knp6639950102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन ने इटावा को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन ने इटावा को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी।
- फोटो : ORAI
जालौन। एसबीएम इंटर कॉलेज द्वारा आयोजित तीन क्रिकेट मैचों की एकदिवसीय सीरीज में जालौन ने इटावा को 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
एसबीडीएम इंटर कॉलेज की ओर से विद्यालय परिसर में क्रिकेट के तीन मैचों की एक दिवसीय सीरीज का आयोजन किया गया। जिसमें जालौन व इटावा की टीमों ने भाग लिया। तीन मैचों की रोमांचक श्रृंखला में पहले और दूसरे मैच में दोनों टीमें एक एक मैच जीतकर बराबरी पर थीं। तीसरा मैच निर्णायक रहा। फाइनल मैच में जालौन टीम के कप्तान मोहम्मद हसनैन ने टास जीतकर इटावा की टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। इटावा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी जालौन की टीम ने दो गेंद शेष रहकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने वाले मुकुल सिंह को मैन ऑफ द सीरीज मिला। वहीं, फाइनल में चार विकेट के साथ 16 रन बनाने वाले तनिष्क वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह ने कहा कि क्रिकेट एक दिन का खेल नहीं है। बल्कि मेहनत और लगन से आपको अपना मुकाम बनाना पड़ता है। आपकी लगन तय करती है कि आप खेल में कितनी ऊंचाई प्राप्त करेंगे। आयोजक धीरज बाथम ने कहा कि वर्तमान में क्रिकेट सबसे ज्यादा रोजगारपरक खेल है। क्रिकेट के लिए न सिर्फ खिलाड़ी और आयोजक बल्कि प्रायोजक भी आगे आ रहे हैं।