Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

Jalaun News: बिजली कटौती और वसूली का विरोध, सड़क पर उतरे लोग

Fri, 20 Nov 2026 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
orai news
फोटो-34-तहसील में धरना देते बिजली उपभोक्ताओं को समझाते तहसीलदार मनोज कुमार। संवाद
कोंच। नगर की कांशीराम कॉलोनी में बिजली निगम के संविदा कर्मचारियों पर अवैध वसूली और मनमाने ढंग से बिजली कनेक्शन काटने का आरोप लगाते हुए कॉलोनी के लोगों ने बृहस्पतिवार शाम तहसील परिसर में सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और काटे गए बिजली कनेक्शनों को तत्काल जुड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बिजली निगम के कुछ संविदा कर्मचारी जांच के नाम पर कॉलोनी में पहुंचते हैं और रुपये न देने पर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट देते हैं। वहीं, पैसे लेकर दोबारा कनेक्शन जोड़ दिया जाता है। कर्मचारियों द्वारा एसडीओ के आदेश का हवाला दिया जाता है, जबकि मौके पर कोई जेई या विभागीय अधिकारी मौजूद नहीं रहता। लोगों का कहना था कि इसके चलते आधी कॉलोनी में बिजली जल रही है, जबकि आधे परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

धरने की सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार मनोज कुमार ने प्रदर्शनकारियों की समस्या सुनी और तत्काल बिजली विभाग के जेई को फोन कर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। इस पर जेई ने काटे गए बिजली कनेक्शनों को तत्काल जोड़ने के निर्देश दिए। इससे प्रभावित परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद जगी। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कॉलोनी में कई परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। एक परिवार में लड़की की शादी भी होने वाली है। ऐसे में बिजली कनेक्शन कटने से परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कथित अवैध वसूली की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी के 78 उपभोक्ताओं ने अभी तक एक नही बार बिल जमा नहीं किए हैं जिसके चलते इनके कनेक्शन काट दिए गए थे। विभाग बकाया राजस्व की वसूली के लिए नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है। तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को शांतकर कनेक्शन जुड़वाए जा रहे है। उपभोक्ताओं ने जल्द पैसा जमा करने आश्वासन दिया है। इस दौरान अफसाना, कुसुम, पुष्पा, रामजी, शिवा, सुमित, राजकुमारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed