{"_id":"49e42f224ca2765042bb63e70e346529","slug":"poor-hand-pumps-water-crisis-deepens-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप खराब, पेयजल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप खराब, पेयजल संकट गहराया
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Fri, 11 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
माधौगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत असहना का मजरा मचकचा इस समय पानी की
विज्ञापन
किल्लत से जूझ रहा है। गांव के जानकी प्रसाद, बड़े लाल, जयाराम, गुलाब सिंह
व बलवीर सिंह के दरवाजे पर जो सरकारी हैंडपंप लगे हैं, वह करीब छह माह से
खराब है। किसी हैंडपंप से गंदा पानी आ रहा है तो कोई रिबोर की स्थिति में
है।
ऐसे में पानी के लिए एक मात्र सहारा गांव से डेढ़ किमी दूर स्थित पहूज नदी हैं। जहां से ग्रामीणों की प्यास बुझ रही है। सुबह से ही पानी भरने के लिए लोग जद्दोजहद करने लगते है। लोग साइकिल, बाइक पर पानी की बाल्टियां लादकर लाते है।
पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान ज्ञान सिंह पाल व सचिव छेदालाल से शिकायत की। आश्वासन के बाद भी अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों की मानें तो उन्होंने अफसरों को भी समस्या बताई मगर कुछ नहीं हुआ।
मजरा मचकचा में पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने आंदोलन का मन बना लिया है। ग्रामीण मान सिंह, हाकिम सिंह, बलवीर, छोटू सिंह, महाराज सिंह, अमित, सुमित, कुंआ, जगपाल, राजेंद्र, अमित समेत आदि ग्रामीणों का कहना है
कि इस समस्या को लेकर तहसील स्तर पर अधिकारियों का घेराव करेंगे। इसके बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो निश्चित रूप से तहसील में आंदोलन किया जाएगा।
गांव मचकचा में स्थापित प्राथमिक विद्यालय में भी करीब तीन माह से हैंडपंप खराब पड़ा है। इससे स्कूली बच्चों को भी पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। शीलू, मनोज, गोपी, अवधेश का कहना है कि खराब हैंडपंप की वजह से वह घर से बोतल में पानी भरकर ले जाते है। जिससे प्यास लगने पर पानी पी सकें।