फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police wrote report after three days of jewelery theft

Jalaun News: जेवर चोरी की तीन दिन बाद पुलिस ने लिखी रिपोर्ट

Fri, 22 Mar 2024 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 22 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Police wrote report after three days of jewelery theft
कोंच। मुख्य बाजार में दिनदहाड़े ग्राहक बनकर आईं दो महिलाओं ने 18 मार्च को दुकानदार की नजरें बचाकर एक लाख से अधिक कीमत के जेवर चोरी कर लिए थे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने तीन दिन बाद गुरुवार को दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात महिलाओं पर रिपोर्ट दर्जकर जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लवली चौराहे व मानिक चौक के बीच तनिश ज्वैलर्स के नाम से आभूषणों की दुकान है। 18 मार्च मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे दो शातिर महिलाएं दुकान में आईं, जिसमें एक का चेहरा खुला था, जबकि दूसरी ने घूंघट डाल रखा था। उन्होंने कान के लिए सोने के आभूषण दिखाने को कहा था।
विज्ञापन

दुकान पर बैठे दिनेश के 16 वर्षीय बेटे राजा सोनी ने उन महिलाओं को कान के टॉप्स दिखाए, तभी महिलाओं ने दुकानदार की नजरें बचाकर पांच जोड़ी टॉप्स पार कर दिए और बगैर किसी खरीदारी किए ही वहां से चलीं गईं थीं। 5 जोड़ी टॉप्स की कीमत 1 लाख रुपए से अधिक की थी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी, इंस्पेक्टर क्राइम नरेंद्र कुमार, एसएसआई उदय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे, और तहरीर लेकर जांच पड़ताल में जुटी थी। लेकिन घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक महिलाओं को नहीं खोज पाई है। गुरुवार को दुकानदार दिनेश सोनी की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed