{"_id":"60c254f58ebc3ea5ed27f5c4","slug":"police-train-railway-rpf-ssc-result-orai-news-knp633419637","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के किनारे लगी आग, यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक के किनारे लगी आग, यातायात प्रभावित
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर उरई भुआ सेक्शन में गेट नंबर 178 बड़ागांव के पास ट्रैक के किनारे खेत की पराली में गुरुवार की सुबह आग लग गई। सूचना पर सुबह सात बजे उरई से आई फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद नौ बजे आग पर काबू पाया गया। इस दौरान ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि गोरखपुर से पुणे जाने वाली ट्रेन नंबर 02104 को सतर्कता आदेश देकर निकाला गया। उन्होंने बताया कि ट्रेन चालकों से कहा गया है कि यदि आग ट्रैक के पास आती दिखे तो अपने विवेकानुसार संचालन करें। उधर आरपीएफ आग लगने का कारण पता कर रही है। अनुमान है कि किसी किसान ने ेखेत की पराली जलाने के लिए खुद ही आग लगाई है। आरपीएफ का कहना है कि जांच की जा रही है। (संवाद)
----
बारिश का असर ट्रेनों के संचालन
उरई। मुंबई में तेज बारिश का असर ट्रेन संचालन पर भी पड़ा है। मुंबई से आने वाली ट्रेन 8 से 9 घंटे विलंब से चल रही हैं। झांसी कानपुर ट्रैक पर मुंबई से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 02107, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 02598 करीब नौ घंटे देरी से चल रही है। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि मुंबई में तेज बारिश के चलते ट्रेन लेट आ रही है लखनऊ और गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। (संवाद)
--
पनवेल एक्सप्रेस में अचेत मिली युवती, रेफर
उरई। पनवेल एक्सप्रेस में एक युवती अचेतावस्था में मिली। गोरखपुर से पनवेल जाने वाली ट्रेन नंबर 05063 पनवेल एक्सप्रेस शाम 4.54 बजे उरई स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों की सूचना पर कोच कंडक्टर राममनोहर ने ट्रेन के एस 1 कोच में एक युवती के अचेत होने की जानकारी कंट्रोल रूम और स्टेशन मास्टर को मेमो से दी थी। आरपीएफ एवं रेलवे डॉक्टर अनुज सिंह ने युवती को कोच से उतारा। डॉक्टर के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला जहरखुरानी का लग रहा है। उन्होंने तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। होश में आने के बाद हकीकत पता चलेगी। (संवाद)