फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police can not interrogate children in uniform

वर्दी में पुलिस ने नहीं कर सकती बच्चों से पूछताछ

Fri, 14 Feb 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police can not interrogate children in uniform
कस्तूरबा स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर में छात्राएं - फोटो : ORAI
कोंच। तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा ने गुरुवार को कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर के रूप में बच्चों संग पाठशाला लगाई। इसमें बच्चों को कानून के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। बच्चों ने भी तहसीलदार के सामने सवालों की बौछार लगाई, जिसका उन्हें सटीक जवाब भी मिला। तहसीलदार ने बताया कि वर्दी में पुलिस को बच्चों से पूछताछ करने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बच्चों को बाल श्रम कानून, बालकों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे अधिकारों के बारे में भी विस्तार से बताया। यह भी कहा कि अभिभावक भी उनसे जबरन खेतों आदि में काम कराते हैं तो यह कार्य अपराध की श्रेणी में माना जाएगा। शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार है, उन्हें शिक्षा से वंचित नहीं किया जा सकता है। किशोरों के लिए बाल संरक्षण समिति भी बनाई गई है, ये अगर किसी अपराध में लिप्त पाए जाते हैं तो उन्हें बाल सुधार गृह में ही रखा जा सकता है, जेल नहीं भेजा सकता है।
विज्ञापन

कहा कि अच्छा खाओ और अच्छा सोचो तभी अच्छे स्वस्थ शरीर और बुद्घि के साथ आगे बढा जा सकता है। संचालन करते हुए पीएलवी जगपाल सिंह तथा स्नेशराजा ने भी कई जरूरी प्रावधान बताए और विषम स्थिति में उनकी मदद लेने का आह्वान किया। इस दौरान वार्डन वंदना वर्मा, दीप्ति साहू, बबीता बबेले, ऋतु वर्मा, मांडवी, विनीता वर्मा, पुष्पा याज्ञिक आदि मौजूद रहीं।

सही जवाब पर छात्रा को पुरस्कृत करते तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा

सही जवाब पर छात्रा को पुरस्कृत करते तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed