फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Patients' data is being collected from Prakriti Testing App.

Jalaun News: प्रकृति परीक्षण एप से एकत्रित किया जा रहा है मरीजों का डाटा

Wed, 01 Jan 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Patients' data is being collected from Prakriti Testing App.
उरई। मरीजों का इलाज अब प्राकृतिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए आयुर्वेदिक विभाग ने प्रकृति परीक्षण एप शुरू किया है। इस एप के माध्यम से व्यक्ति के लक्षण का पता लगाकर सटीक इलाज कर सकेंगे। साथ ही मरीजों को मौसम के आधार पर बीमारियों को लेकर सचेत किया जाएगा। आयुष मंत्रालय के निर्देश पर जिला स्तर पर प्राकृतिक परीक्षण एप के माध्यम से मरीजों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। अब तक 2014 लोगों का डाटा एकत्रित किया जा चुका है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मरीज की प्रकृति समझकर उसके आधार पर जीवनशैली की सलाह का पालन कर बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रकृति परीक्षण ऐसा एप है, जो स्वास्थ्य की जानकारी एकत्रित करता है। मोबाइल पर एप डाउनलोड कर स्वास्थ्य संबंधी 23 से अधिक सवालों का जवाब देना होता है। इसमें शरीर का वजन, कितना तापमान, शरीर का रंग, बाल, नाखून, दांत, ओंठ, भौंह, चेहरा, हाथ, पैर आदि कैसे है, इसका ब्योरा भरना होता है। शरीर की लंबाई, शरीर का आकार, अगर पहले से कोई रोग या ऑपरेशन हुआ है तो उसकी जानकारी विकल्प चुनकर देनी होती है। सभी जानकारियां देने पर एक क्यूआर कोड जेनरेट होता है। विशेषज्ञ उस क्यू आर कोड को स्कैन कर प्रकृति बताएगा कि अब किस दोष से पीड़ित है। उन्होंने बताया कि वात, पित्त और कफ तीन प्रकार के दोष होते है। हर दोष की अपनी विशेषता, गुण व कार्य होते हैं। दोषों के असंतुलन व विकृति के कारण हमारा शरीर बीमार पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed