{"_id":"6b0c68b7238d0865f80ee0cd","slug":"more-than-200-people-got-tested-in-the-camp-orai-news-c-224-1-ori1005-153210-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शिविर में 200 से अधिक लोगों ने कराया परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शिविर में 200 से अधिक लोगों ने कराया परीक्षण
विज्ञापन
कालपी। पाहूलाल मंदिर परिसर में रविवार को पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। कमांडर अनूप मेहरोत्रा गैलंट्री की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में 200 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल संदीप कुमार रहे। बिरला हॉस्पिटल ग्वालियर और हिंद मेडिकल कॉलेज बाराबंकी के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को सेवाएं दीं।
शिविर में कर्नल मुन्ना सिंह चौहान, डॉक्टर कुनाल, डॉक्टर आकाश छारी, डॉक्टर स्नगदा भारद्वाज, डॉक्टर समीक्षा जैन और आशुतोष पाराशर ने मरीजों का परीक्षण किया। डॉक्टर प्रतीक मेहरोत्रा, डॉक्टर अवंतिका मेहरोत्रा और पूर्व विधायक डॉक्टर अरुण मेहरोत्रा ने भी सहयोग दिया। ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों ने इस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाया। इस दौरान कर्नल दुष्यंत सिंह चौहान और कैप्टन अखिलेश नगायच सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।