{"_id":"6aca9175ae68575e650545a1","slug":"panic-in-ac-coach-over-suspected-snake-sighting-search-reveals-a-rat-orai-news-c-224-1-ori1005-150974-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सांप की आहट से एसी कोच में मचा हड़कंप, जांच में निकला चूहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सांप की आहट से एसी कोच में मचा हड़कंप, जांच में निकला चूहा
विज्ञापन
उरई। ग्वालियर से बरौनी जा रही छपरा मेल के एसी कोच में सांप होने की आशंका से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने रेलवे हेल्पलाइन पर सूचना दी तो मोंठ स्टेशन पर आरपीएफ और वन विभाग की टीम ने कोच की तलाशी ली। जांच में सांप नहीं मिला, बल्कि कोच के अंदर चूहा मिला, जिसे बाहर निकाल दिया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 10 मिनट अतिरिक्त खड़ी रही।
ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल (11123) शनिवार को झांसी कानपुर रेलखंड के नंदखास स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान एसी कोच एम-1 में यात्रियों को सांप होने की आशंका हुई। घबराए यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे हेल्पलाइन पर दी। सूचना के बाद मोंठ स्टेशन पर आरपीएफ और वन विभाग की टीम को अलर्ट किया गया।
ट्रेन के मोंठ स्टेशन पहुंचने पर टीम ने कोच के अंदर तलाशी ली। जांच में सांप के बजाय चूहा मिला, जिसे बाहर निकाल दिया गया। इसके बावजूद यात्रियों में डर बना रहा। दोपहर 4:03 बजे ट्रेन के उरई स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ के दरोगा अनिल कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और कोच की दोबारा जांच की। हालांकि, वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद आरपीएफ जवानों ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि कोच में सांप नहीं है और वे निश्चिंत होकर यात्रा करें। जांच के चलते ट्रेन करीब 10 मिनट अतिरिक्त रुकी रही।