फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Orai's daughters won gold medal in Under-19 Kabaddi

Jalaun News: अंडर-19 कबड्डी में उरई की बेटियों में जीता गोल्ड मेडल

Mon, 21 Jul 2025 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Orai's daughters won gold medal in Under-19 Kabaddi
उरई। विद्या भारती द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित प्रांतीय खेलकूद के दूसरे दिन रविवार को कबड्डी फाइनल मैच में अंडर 19 बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर उरई की टीम विजेता रही। अंडर 19 बालक वर्ग में फतेहपुर की टीम जीती। उरई की उपविजेता रही।
विज्ञापन

अंडर 17 बालिका वर्ग में फतेहपुर में पहला स्थान प्राप्त किया। झांसी दूसरे स्थान पर रही। अंडर 17 बालक वर्ग में फतेहपुर विजेता व मऊरानीपुर उप विजेता रही। अंडर 14 कबड्डी में उरई विजेता व फतेहपुर उपविजेता रही। अंडर 11 कबड्डी में शिशु मंदिर जालौन ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन




खो खो अंडर 17 बालक वर्ग में राठ विजेता व बांदा की टीम उपविजेता रही। अंडर 14 खो-खो में उरई ने 22 पॉइंट के साथ फतेहपुर के हराया। फतेहपुर को नौ पॉइंट्स मिले। बैडमिंटन अंडर 11 में बालक वर्ग में जुगल देवी विद्या मंदिर कानपुर के छात्र श्रेयस झा ने जालौन के आशुतोष को हराकर गोल्ड मेडल जीता। अंडर 11 बालिका वर्ग में जालौन के विधि ने उरई की अदिति को हराकर पहला स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 14 बालिका वर्ग में जयनारायण विद्या मंदिर कानपुर की छात्रा अपेक्षा कठेरिया ने कनिका सुचारी जुगल देवी विद्या मंदिर को हराकर गोल्ड मेडल जीता। बैडमिंटन अंडर 19 बालक वर्ग में जयनारायण विद्या मंदिर कानपुर के छात्र दिव्यांशु सोनकर ने आयुष राजपूत जुगल देवी कानपुर को हराकर गोल्ड मेडल जीता।



बैडमिंटन में निर्णायक कानपुर के आशुतोष सत्यम झा, कमलेश यादव एवं हमीरपुर के अमर सिंह, दिबियापुर के ऋषि एवं चरखारी के नरेंद्र रहे। कबड्डी में निर्णायक अमित दीक्षित, प्राजंलि, शैलेंद्र, बालकृष्ण, विवेक रहे। मुख्य अतिथि राजकीय मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. प्रशांत निरंजन ने कहा कि खेल की प्रतियोगिताएं सिर्फ हार एवं जीत के लिए ही नहीं होती हैं। खेल के माध्यम से जीवन जीने की कला में भी निखार आता है। इस दौरान प्रांतीय संगठन मंत्री रजनीश पाठक, प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र, शिवकरन यादव, शरद शर्मा, ओडी गुप्ता, राजकुमार यादव रहे।




क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे सफल खिलाड़ी
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अतुल कुमार बाजपेई ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रांतीय खेल प्रतियोगिता में जो छात्र सफल हुए हैं, वह अब क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे। क्षेत्र स्तरीय बैडमिंटन की प्रतियोगिता तीन से 5 अगस्त के बीच प्रयागराज में संपन्न होगी। वहीं 23 से 25 अगस्त के बीच खो-खो की प्रतियोगिता फतेहपुर में संपन्न होगी। 14 से 16 सितंबर के बीच कबड्डी की प्रतियोगिता क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता रायबरेली में संपन्न होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed