{"_id":"6a9f15ca7f7b97d1d205b507","slug":"last-rites-performed-under-a-tarpaulin-not-at-a-designated-cremation-ground-orai-news-c-224-1-ori1005-149328-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अंत्येष्टि स्थल नहीं, तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अंत्येष्टि स्थल नहीं, तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
फोटो - 07 विधायक पुत्र से मुलाकात करते भदरेखी गांव के ग्रामीण। ग्रामीण
- फोटो : 1
आटा। कदौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भदरेखी में अंत्येष्टि स्थल नहीं है। रविवार को गीता देवी (45) की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। ऐसे में परिजन ने गांव के बाहर खाली स्थान पर तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार किया।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में लंबे समय से अंत्येष्टि स्थल बनवाने की मांग की जा रही है। बारिश के मौसम में नून नदी किनारे पानी भरने से समस्या और गंभीर हो जाती है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सोमवार को कालपी विधायक के पुत्र आशीष चतुर्वेदी से मुलाकात कर समस्या रखी।
विधायक पुत्र ने तत्काल एसडीएम कालपी विनय कुमार मौर्य से फोन पर वार्ता की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया। इस पर एसडीएम ने जल्द अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस दौरान अखिल तिवारी आटा, विनय सिंह राठौड़, करन राठौड़, सूर्यप्रताप सिंह, शिवम दीक्षित, देवेंद्र पांचाल और सचिन अहिरवार मौजूद रहे।