फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

युवक ने कच्चे मकान में फांसी लगाई, मौत

Fri, 22 Jan 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
orai news
आटा। घर में अकेले रह रहे मजदूर का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिपरांया निवासी विनीत वर्मा (34) घर में अकेला रहता था। बुधवार की रात युवक ने अपने कच्चे मकान में फांसी लगा ली। जब सुबह देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने युवक को आवाज दी। जब घर के अंदर से कोई आवाज नही आई तो परिजन कच्चे मकान में छप्पर को तोड़कर मकान के अंदर पहुंचे तो उन्होंने विनीत का शव फांसी के फंदे पर लटकता देखा। वहीं एसएसआई अशोक कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। परिजनों के मुताबिक, विनीत शराब का लती था। विनीत के पास जमीन भी नहीं थी, जिससे मानसिक तनाव में भी रहता था। शादी भी नहीं हुई थी। वह चार भाइयों सबसे छोटा था। सभी लोग अलग अलग रहकर मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed