{"_id":"6b03452a0f0d99ca2b0406db","slug":"orai-news-orai-news-c-224-1-ori1005-152887-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड के भुआ-उरई सेक्शन में रविवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी।
रविवार सुबह करीब 7:30 बजे गेटमैन ने डिप्टी एसएस को किलोमीटर संख्या 1240/30-32 पर शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंचे जवानों को डाउन ट्रैक के किनारे करीब 35 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। वहां मौजूद ट्रैकमैन शिव सिंह ने बताया कि वह सुबह करीब सात बजे ट्रैक का निरीक्षण करते हुए निकले थे, तभी उन्हें व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। उस समय ट्रैक क्लियर था।
जीआरपी दरोगा प्रेमचंद ने स्टाफ के साथ मौके का निरीक्षण कर शव की तलाशी ली। मृतक के पास से कोई रेल टिकट, पहचान पत्र या अन्य वैध दस्तावेज नहीं मिला। इससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद जीआरपी शव को अपने साथ ले गई और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। (संवाद)