{"_id":"6b034551a7ed0d81060195b8","slug":"orai-news-orai-news-c-224-1-ori1005-152886-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: यमुना पुल निर्माण में लगे मजदूर की झोपड़ी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: यमुना पुल निर्माण में लगे मजदूर की झोपड़ी जलकर राख
विज्ञापन
कुठौंद। मेहनत-मजदूरी करके बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर रखी थी। घर में शादी की तैयारियों को लेकर उम्मीदें थीं, लेकिन अचानक लगी आग ने मजदूर के परिवार के अरमानों पर पानी फेर दिया। झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर और घरेलू सामान सब कुछ जलकर राख हो गया। वर्षों की मेहनत से जुटाई गई गृहस्थी उजड़ने के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
कुठौंद के ग्राम सनगढ़ में यमुना नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूर रामशरण निवासी शंकरपुर की झोपड़ी में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। रामशरण निर्माण कार्य में मजदूरी करता है और निर्माण प्लांट परिसर में ही झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रह रहा था। रविवार को अचानक झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ी में रखा सामान बचाया नहीं जा सका।
पीड़ित के अनुसार, उसकी बेटी की शादी आगामी कुछ महीनों में होनी है। इसके लिए वह लंबे समय से मेहनत-मजदूरी कर धीरे-धीरे रुपये और जरूरी सामान जुटा रहा था। परिवार ने शादी के लिए जो भी जमा-पूंजी और सामान रखा था, वह आग की चपेट में आ गया। घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।