{"_id":"6b03449588bcfb3af002f3b2","slug":"orai-news-orai-news-c-224-1-ori1005-152892-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रैक मरम्मत से कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलीं, चार घंटे तक हुई देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रैक मरम्मत से कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलीं, चार घंटे तक हुई देरी
विज्ञापन
फोटो-19-उरई के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी मदुरई कानपुर स्पेशल ट्रेन। संवाद
उरई। झांसी स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत के काम का असर रविवार को भी झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ा। कई ट्रेनें निर्धारित मार्ग के बजाय बदले हुए रास्ते से चलाई गईं, जबकि कई दैनिक और स्पेशल ट्रेनें घंटों देरी से उरई पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले 40 दिनों से ट्रैक मरम्मत के चलते इस रेलखंड पर ट्रेनों की लेटलतीफी और मार्ग परिवर्तन का सिलसिला जारी है।
रविवार को गोरखपुर से चर्रापल्ली जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (22076) को कानपुर-उरई-झांसी के निर्धारित मार्ग के बजाय कानपुर-प्रयागराज-जबलपुर के रास्ते चलाया गया। वहीं ग्वालियर-बरौनी और बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस (11123-24) को ग्वालियर-झांसी-उरई के बजाय भिंड-इटावा-कानपुर के रास्ते गंतव्य तक भेजा गया।
ट्रेनों की देरी का सिलसिला भी जारी रहा। मदुरई से कानपुर आने वाली स्पेशल ट्रेन (01926) निर्धारित समय से तीन घंटे 25 मिनट देरी से पहुंची। पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस (15066) एक घंटा सात मिनट, मुंबई-सीतापुर एक्सप्रेस (12107) एक घंटा दो मिनट और मुंबई से लखनऊ आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस (12534) चार घंटे देरी से आई। वहीं झांसी से लखनऊ जाने वाली मेमू (64701) भी एक घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन
ट्रेनों के लगातार देरी से चलने और मार्ग परिवर्तन होने से झांसी-कानपुर रेलखंड के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खासकर दिन के समय कानपुर और लखनऊ जाने के लिए इंटरसिटी के अलावा कोई दूसरी नियमित ट्रेन नहीं होने से यात्रियों को अधिक परेशानी हो रही है। यात्रियों ने झांसी से कानपुर के बीच वैकल्पिक ट्रेन चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे कानपुर के रास्ते लखनऊ, गोरखपुर और प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत के चलते ब्लॉक लिया गया है। इसी वजह से कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है और संचालन प्रभावित हो रहा है।