फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news, corona

आठ बाइकों समेत दो चोर धरे गए

Wed, 25 Mar 2020 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
orai news, corona
कोंच। कोतवाली पुलिस ने चोरी की आठ बाइकों समेत बाइक चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में चोरों ने अपने कुछ साथियों के नाम भी बताए हैं जिनमें एक की नामजदगी कर ली गई है। चोरों के पास से दो तमंचे भी बरामद हुए हैं। बरामद बाइकों में ज्यादातर उरई इलाके से चुराई गई हैं बाइकें हैं। पुलिस ने पकड़े गए दोनों चोरों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में सीओ आरपी सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार के निर्देशन और एएसपी डॉ. अवधेश सिंह के मार्गदर्शन में जिले भर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उनके नेतृत्व में बुधवार को कमसेरा रोड पर लौना गांव से पहले कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके पास से दो तमंचे तथा पांच कारतूस मिले। पुलिस ने दोनों बाइक चोरों से कड़ाई से जब पूछताछ की गई तो वह एक बाइक चोर गिरोह के सदस्य निकले जिस बाइक पर वे चल रहे थे वह भी चोरी की बताई। पकड़े गए गए बाइक चोरों ने अपना नाम गंगाप्रसाद पुत्र गयादीन अहिरवार निवासी कस्बा गुरसरांय हाल निवासी एट तथा धनु पुत्र शिवदयाल निवासी मोहल्ला नानपुरा गुरसरांय बताए गए हैं। उनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चुराई गईं आठ बाइकें पुलिस ने बरामद कर लीं हैं। सीओ ने बताया कि एक तीसरा अभियुक्त अनुराग कोरी पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम खरका सिया थाना ककरवई भी नामजद किया गया है जो फरार है। उक्त बाइकें जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा सीमावर्ती जिलों से भी चुराई गई हैं। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम को बीस हजार का इनाम भी दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल इमरान खान, इंसपेक्टर क्राइम उदयभान गौतम, एसआई अशोक कुमार, एसआई हरिकृष्ण, सिपाही रवि भदौरिया, संदीप लवानिया, शिवचरन, राहुल कुमार, हरेंद्र चाहर, निखिल पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed