{"_id":"5e7b7de98ebc3e76ca4a2d0c","slug":"orai-news-corona-orai-news-knp552335867","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर रहे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर रहे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी
विज्ञापन
उरई। कोरोना वायरस को लेकर लगे कर्फ्यू में बुधवार को सुबह से ही जिले में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी सक्रिय रहे। वहीं लोगों को घरों के अंदर रहने की हिदायत दी। वहीं पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी दिनभर शहर में गश्त करते नजर आए और सड़कों पर घूम रहे लोगों को हिदायत देकर घर जाने की सलाह दी। पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क व चौराहों पर इक्का दुक्का जरूरतमंद लोग ही नजर आए।
कर्फ्यू को लेकर जिले में बुधवार को पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। जिसके चलते सड़कों, चौराहों व अन्य स्थानों पर लोग निकल भी नहीं पाए। वहीं सड़कों पर किसी काम को लेकर निकले लोगों से पूछताछ की। घर जानें की हिदायत दी। इससे सड़कों पर निकले वालों में अफरा तफरी मची रही। वहीं लोग एक दूसरे से फोन कर बाहर की जानकारी भी लेते रहे। वहीं डीएम डा. मन्नान अख्तर से एसपी डा. सतीश कुमार, सीओ संतोष कुमार, कोतवाल शिवगोपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ शहर के अंबेडकर चौराहे, मच्छर चौराहा, स्टेशन रोड, जिला परिषद सहित शहर के अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर सड़क से निकलने वाले लोगों से पूछताछ करते रहे और लोगों को घरों में रहने की हिदायत भी देते रहे। पुलिस व प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर की सड़कों, चौराहों व गली मोहल्लों में अधिकतर लोग घरों के अंदर ही नजर रहे। वहीं, एट थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने कस्बे के चौराहे पर खड़े होकर लोगों को हिदायत देते नजर आए। इस कार्रवाई से कस्बा वासियों में हड़कंप मचा रहा।