फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One arrested with two hundred seventeen cases of liquor

दो सौ सत्रह पेटी शराब संग एक तस्कर गिरफ्ता

Mon, 02 Dec 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
One arrested with two hundred seventeen cases of liquor
पुलिस गिरफ्त में शराब तस्कर - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। चुर्खी थाना पुलिस व आबकारी टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर देशी शराब के 217 पेटी बरामद की। जबकि दो तस्कर मौके से भाग गए हैं। पकड़े गए तस्कर के पास से रैपर, ढक्कन व एक पिकअप बरामद हुई। पकड़े गए माल का खुलासा एएसपी ने पुलिस कार्यालय में किया।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र में काफी समय से अवैध रूप से शराब के कारोबार की जानकारी मिल रही थी। जिस पर एसपी डा.सतीश कुमार ने शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी के नेतृत्व में सीओ संजय कुमार शर्मा व थाना पुलिस को लगाया था। जिस पर पुलिस ने शनिवार आबकारी विभाग की टीम के साथ थाना क्षेत्र के सिम्हारा जोल्हूपुर मोड़ के पास सिकरी रहमानपुर रोड से शराब तस्कर सिरपत सिंह पुत्र फेरन सिंह बनाफर निवासी गोराकला थाना चुर्खी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को उसके पास से 217 पेटी में रखीं 11,101 देशी शराब के क्वार्टर बरामद हुए। वहीं पुलिस को 135 रैपर, 167 ढक्कन, दो किलो यूरिया, पिकअप बरामद हुई। जबकि दो अन्य शराब तस्कर मौके से भाग गए। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए शराब तस्कर ने बताया कि वह लोग देशी शराब के क्वार्टरों में यूरिया का घोल मिलाकर फर्जी ब्रांड तैयार कर लेबल लगाते हैं और जिसकी आसपास के जिलों और क्षेत्रों में तस्करी करते हैं। इसमें नशा अधिक होने के कारण शराब जल्दी बिक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारोबार में पिकअप चालक और उसका चचेरा भाई भी शामिल हैं। शराब में मिलावट का धंधा कर अच्छी कीमत में बेचते हैं। इसके पहले भी वर्ष 2018 में वह 92 पेटी देशी शराब के साथ पकड़े गए थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चुर्खी अशोक कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह, गौरव वर्मा, आबकारी निरीक्षक कालपी राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार श्रीवास, हेड कांस्टेबिल सुनील कुमार वर्मा, आशीष कुमार, उपेंद्र कुमार, मनोज कुमार आदि रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed