फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Officials reached the cowshed at night, water was drained out

Jalaun News: रात में गोशाला पहुंचे अधिकारी, निकाला गया पानी

Tue, 12 Aug 2025 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Officials reached the cowshed at night, water was drained out
आटा। कृष्णा गोशाला में पानी भरने पर डीएम के नोटिस देने के बाद अफसर रविवार रात में ही मौके पर पहुंच गए। पंप सेट मंगाकर पानी निकाला गया और सफाई कराई गई।
विज्ञापन

कदौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत आटा स्थित कृष्णा गोशाला में बारिश से परिसर में पानी भर गया। खेतों का पानी और बगल का तालाब ओवरफ्लो होने से हालत और भी खराब हो गई। इस स्थिति को लेकर एक ग्रामीण ने फोटो खींचकर डीएम राजेश कुमार पांडेय को शिकायत भेजी।
विज्ञापन

शिकायत मिलते ही डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और बीडीओ से फोन पर बात करनी चाही, लेकिन फोन न उठाने पर कदौरा बीडीओ प्रतिभा शाल्या को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की रात डीडीओ निशांत पांडेय, एसडीएम कालपी मनोज कुमार पहुंचे जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत सचिव पवन सोनी और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल पंप सेट मंगवाकर गोशाला में भरे पानी को बाहर निकलवाया और परिसर की सफाई कराई। साथ ही तालाब से पानी आने का रास्ता रोकने के लिए उसके सामने बंधी डलवा दी।

ग्राम प्रधान ने बताया कि गोशाला में पानी भरने का कारण खेतों से बहकर आना और तालाब का ओवरफ्लो होना था। लगातार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए थे, लेकिन अब पानी निकालकर सफाई पूरी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed