{"_id":"29b09aaca27281aadb3d5c7020b3eeb1","slug":"observers-took-stock-of-the-arrangements-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
प्रथम चरण के पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गईं हैं। बुधवार को रामपुरा विकास खंड में होने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी चुनाव पर्यवेक्षक ने ली और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
नौ अक्तूबर को होने वाले क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के मतदान के लिए रामपुरा के समर सिंह इंटर कालेज में बैलेट पेपर रखे गए हैं। आठ अक्तूबर को यहीं से पोलिंग पार्टियां रवाना होगी।
बुधवार को चुनाव आयोग से नामित चुनाव पर्यवेक्षक भगवान सिंह ने समर सिंह इंटर कालेज में निरीक्षण कर तैयारी संबंधी जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने एसडीएम, खंड विकास अधिकारी प्रीति भसीन, आरओ सुरेश चंद्र से व्यवस्था के बारे में बातचीत की। वहीं आरओ सुरेश चंद्र ने बताया कि रामपुरा विकास खंड में 124 मतदान केंद्र बनाए गए है, जहां क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
समर सिंह इंटर कालेज प्रांगण में आठ काउंटर बनाए गए हैं, जहां से न्याय पंचायत स्तर पर बैलेट पेपर व अन्य चुनाव सामग्री दी जाएगी। वहीं मतपेटिकाओं के लिए भी अलग -अलग काउंटर बनाए गए हैं। इस दौरान एडीओ विश्वनाथ यादव, एडीओ पंचायत राम कुमार, गंगाराम चौधरी, देवेंद्र सिंह, महेश चंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।