फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nursing student accused teacher of sexual exploitation

Jalaun News: नर्सिंग छात्रा ने शिक्षक पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Sun, 12 Jan 2025 05:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:05 AM IST
विज्ञापन
Nursing student accused teacher of sexual exploitation
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज की बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने एक शिक्षक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। छात्रा ने अपनी शिकायत ऑनलाइन रैगिंग कमेटी से की थी। कमेटी की जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने शिक्षक की सेवा समाप्त करने की शासन से संस्तुति की है।
विज्ञापन

मामला बीते साल 14 दिसंबर का है। शिकायत है कि नर्सिंग कॉलेज के शिक्षक भानु शर्मा उस दिन छात्राओं के आई-कार्ड बांट रहे थे। इस बीच जब पीड़ित छात्रा अपना आई-कार्ड लेने पहुंची तो अन्य छात्र-छात्राएं जा चुके थे। आरोप है कि अकेले होने का फायदा उठाते हुए शिक्षक ने छात्रा को गलत तरीके से छुआ। इस पर छात्रा ने इसकी शिकायत एक अन्य शिक्षक से की। इस पर नर्सिंग कॉलेज की उपप्रधानाचार्य उमा माहेश्वरी की अगुवाई में जांच टीम बनाई गई।
विज्ञापन

जांच टीम में शामिल शिक्षक स्नेहा दीक्षित के सामने छात्रा ने बयान दिए। इसमें गलत तरीके से छूने की बात कही। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. रीना कुमारी को जांच रिपोर्ट सौंपी। रीना कुमारी ने इसकी जानकारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी को दी। रीना कुमारी ने बताया कि मामले की शिकायत शासन से भी की गई थी। शासन स्तर से जांच आने के बाद डॉ. चरक सांगवान और डॉ. पुनीत ने जांच की। जांच में आरोपों के आधार पर ट्यूटर भानु शर्मा की सेवा समाप्ति की संस्तुति की गई है। प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. चरक सांगवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया शिक्षक भानु शर्मा पर लगे आरोप सही पाए गए हैं। लिहाजा उनकी सेवा समाप्ति की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कंधे पर हाथ रखकर सांत्वना दी थी : शिक्षक
शिक्षक भानु शर्मा का कहना है कि छात्रा के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह मानसिक रूप से परेशान रहती है और दवा भी खाती है। वह आई-डी लेने उनके पास आई थी। आकर रोने लगी और कहने लगे कि उसके पिता नहीं हैं, आगे क्या होगा। इस पर उन्होंने कंधे पर हाथ रखकर समझाते हुए सांत्वना दी थी।

बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद

बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed