{"_id":"5e8b63128ebc3e767940dd25","slug":"now-agricultural-machine-shops-will-open-on-schedule-orai-news-knp554036166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तय समय पर खुलेंगी कृषि यंत्रों की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तय समय पर खुलेंगी कृषि यंत्रों की दुकानें
विज्ञापन
कोंच। किसानों की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने लॉकडाउन की स्थिति में कृषि यंत्रों की दुकानें खोलने की छूट दी है, जिससे कृषि यंत्रों की उपलब्धता आसानी हो सके। हालांकि इन दुकानों के खुलने का शेड्यूल जरूर तैयार किया है। इसमें वर्कशॉप के अलावा कुछ ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकानों को रोजाना खुलने की छूट दी गई है, जबकि अन्य ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकानों को हफ्ते में सिर्फ एक ही दिन खोलने की छूट दी गई है।
बता दें कि इस समय कटाई का कार्य चल रहे है और ऐसे में लॉक डाउन होने से किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की परेशानी को देखते हुए शासन ने खाद बीज की दुकानें तो खोल दी थी, लेकिन कृषि यंत्र से जुटे उपकरणों की दुकानें न खुलने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए कई किसान नेताओं ने जिलाधिकारी से कृषि यंत्रों से जुड़ी दुकानें खोलने की मांग की थी। मांग को देखते हुए प्रशासन ने यंत्रों की दुकान खोलने की अनुमति दे दी है।
एसडीएम अशोक कुमार ने कस्बे के वर्कशॉप और ट्रैक्टर पार्ट्स विक्रेताओं की पूरी सूची बनाने के बाद दुकानों को खोलने का शेड्यूल बना कर जारी किया है, उसके मुताबिक वर्कशॉप मां पीतांबरा मोटर्स, मेसर्स बालाजी ट्रैक्टर्स, मेसर्स रतन मोटर्स, श्रीराम मोटर्स, अंसारी ट्रैक्टर पार्ट्स हार्वेस्टर, दयाल मशीनरी कृषि यंत्र को प्रतिष्ठान रोजाना खोलने की अनुमति दी है, जबकि कृषि यंत्र की दुकानों में दीपिका एजेंसीज सोमवार, बालाजी ट्रेडिंग कंपनी मंगलवार, बजरंग ट्रेडर्स गुरुवार, आकांक्षा ट्रेडर्स शुक्रवार, प्रकाश मशीनरी शनिवार वहीं ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकानों में वंदना ट्रैक्टर्स रविवार, बजरंग ट्रैक्टर्स सोमवार, जय अंबे ट्रैक्टर्स मंगलवार तथा जेपी ट्रैक्टर्स गुरुवार को अपनी दुकानें खोल सकेंगे। साप्ताहिक बंदी बुधवार के दिन किसी भी दुकान को खोले जाने की इजाजत नहीं है। इन दुकानदारों को यह भी बता दिया गया है, कि दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाए। लॉक डाउन की अवधि में सभी दुकानें सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक ही खोली जा सकेंगी।