फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Non-receipt of cash from the bank burst Anger

बैंक से कैश न मिलने पर फूटा लोगों का गुस्सा

Tue, 13 Dec 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 13 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Non-receipt of cash from the bank burst Anger
कोंच बस स्टैंड के पास जाम लगाए लोग। - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन की छुट्टियों के बाद शहर में खुले बैंकों में लोगों की भारी भीड़ रही। एटीएम पर ही लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं। कई बैंक शाखाओं में कैश न होने से खाताधारक पैसों के लिए परेशान रहे। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, कोंच बस स्टैंड पर कैश न होने पर लोग भड़क गए और जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर किसी
विज्ञापन


तरह शांत कराया। तीन दिन छुट्टी रहने के बाद मंगलवार को खुले बैंकोें में भीड़ रही। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसा पाने को परेशान लोगों की भीड़ बैंक व एटीएम पर उमड़ पड़ी। दिन भर बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लगी रहीं। नोटबंदी के बाद से बैंकों से पैसा निकालने को वैसे तो प्रतिदिन ही लाइनें लगती हैं, मगर छुट्टी पड़ने के बाद दूसरे दिन ये भीड़
विज्ञापन


और बढ़ जाती है। इस बार तीन दिन की लगातार छुट्टी पड़ने से लोगों को बैंकोें व एटीएमों से पैसा नहीं मिल सका था। इसी के चलते मंगलवार को जब बैंक खुले तो भीड़ लेनदेन करने को बैंकों के बाहर लग गई।   शहर के कई शाखाओं के एटीएम काफी दिनोें से बंद पडे़ हैं। इससे बैंकों में लोगों की भीड़ जुट रही है। शहर की कई बैंक शाखाओं में कैश न होने से
विज्ञापन
विज्ञापन


खातेधारकों को पैसा नहीं मिल पाया। कोंच बस स्टैंड स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में कैश न होने से परेशान खातेधारकों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान स्टेट बैंक मुख्य शाखा, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, इलाहाबाद बैंक विकास भवन में लोगों की भीड़ लगी

रही और लोगोें ने बैंक से पैसा पाने के लिए धक्का मुक्की भी हुई। मुहम्मदाबाद। मुहम्मदाबाद स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में एक दर्जन गांवों के लोगों का खाता है। तीन


दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को लोगों को पैसा मिल जाने की आशा थी। जब लोग शाखा में पहुंचे तो वहां पता चला कि कैश नहीं है। फिर भी लोग घंटों इंतजार करते रहे कि कैश शायद आ जाए। जब दोपहर तक कैश नहीं आया तो आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed