{"_id":"632619fb268bf70fc709b6e0","slug":"no-water-found-increased-problem-orai-news-knp718671430","type":"story","status":"publish","title_hn":"नल पहुंचा ना जल, बारिश में सड़कें हुईं खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नल पहुंचा ना जल, बारिश में सड़कें हुईं खराब
विज्ञापन
कदौरा। गांवों में पेयजल संकट के समाधान के लिए जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल पहुंचाने के लिए पाइप लाइन डालकर टंकी का निर्माण कराया गया लेकिन इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिला। हाल ये है कि पाइप लाइन डालने के नाम पर ठेकेदारों ने सड़कें खोदकर डाल दीं। पाइप लाइनें सड़कों के बाहर पड़ी हैं। लोगों को अब भी पानी नहीं मिल पा रहा है।
ब्लॉक क्षेत्र के जमरेही गांव में जगह-जगह पर पाइप लाइनें सड़क के ऊपर पड़ी हैं। प्रधान प्रतिनिधि मानसिंह ने बताया कि जमरेही और उसके मजरा लोदीपुर, गौहना में सीसी सड़कें खोदने के बाद उनको बनाया नहीं गया। कई बार संबंधित अधिकारियों से इसकी शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
कदौरा क्षेत्र के रैला, परौसा, निस्बापुर, बरही, उकुरवा सहित अन्य गांवों में वित्तीय वर्ष 2021-22 में मनरेगा के तहत करोड़ों रुपये से सीसी सड़कों का निर्माण हुआ था। पाइप लाइन डालने के नाम पर इन सड़कों को खोदकर खराब कर दिया गया। ठेकेदार सड़कों को बिना दुरुस्त कराए ही भाग गए। खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।