फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   nagadee, asalaha aur charas samet chaar badamaashon ko dabocha

नगदी, असलहा और चरस समेत चार बदमाशों को दबोचा

Sun, 20 Sep 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
nagadee, asalaha aur charas samet chaar badamaashon ko dabocha
कोतवाली में खुलासा करते एएसपी व पीछे खड़े बदमाश । - फोटो : ORAI
जालौन। गिरोह बनाकर लूट, टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों को कोतवाली और चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने चरस, अवैध असलहों के साथ पकड़ा है। इनसे पुलिस ने 30 हजार रुपये बरामद किए हैं। एसपी के निर्देश पर एएसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

नगर में कई दिनों से संगठित गिरोह बनाकर युवा बदमाश टप्पेबाजी, छिनैती और लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। 26 अगस्त को छत्रसाल इंटर कॉलेज में प्रयोगशाला सहायक महेंद्र सिंह पुत्र राममनोहर सेंट्रल बैंक से 1 लाख 22 हजार रुपये लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में इनकी बाइक की डिकी से टप्पेबाजों ने रुपये पार कर दिए। इन्होंने कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। पुलिस टप्पेबाजों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र को सूचना मिली कि टप्पेबाजों का एक गिरोह औरैया रोड स्थित एक ढाबा के पास किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इस पर कोतवाल, सीओ विजय आनंद, चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित, एसआई देशराज यादव, कांस्टेबल शकील अहमद, बिंटू कुमार मौके पर पहुंच गए। रितेश पुत्र ज्ञान सिंह, बाबा उर्फ शाकाल पुत्र कैलाश निवासीगण मोहल्ला सहावनाका, दिनेश उर्फ लंगड़ा पुत्र स्व. श्रीपाल निवासी विजयनगर कस्बा व थाना समथर, तिलक सिंह पुत्र स्व. सुघर सिंह निवासी कंजडन डेरा कस्बा व थाना मंगलपुर कानपुर देहात को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में 200 ग्राम चरस, एक तमंचा, दो कारतूस, दो चाकू और 30 हजार रुपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने पुलिस टीम की सराहना की। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। एएसपी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इस मौके पर सीओ विजय आनंद, कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र, चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित, एसआई देशराज यादव, गंगासागर, रामनरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed