फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Murder report filed against female constable in the death of Kuthaund police station in-charge

Jalaun News: कुठौंद थाना प्रभारी की मौत में महिला सिपाही पर हत्या की रिपोर्ट

Sun, 07 Dec 2025 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Murder report filed against female constable in the death of Kuthaund police station in-charge
फोटो - 07 मृतक अरुण कुमार राय की फाइल फोटो।
विज्ञापन

फोटो - 08 आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा की फाइल फोटो।
फोटो - 09 हत्या की तहरीर एसपी को देते परिजन। संवाद
- शुक्रवार की रात थान परिसर स्थित इंस्पेक्टर के आवास में सर्विस रिवाल्वर से चली थी गोली
- दिवंगत की पत्नी ने महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा पर पति की हत्या करने का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की शुक्रवार की रात थाना परिसर स्थित उनके आवास में संदिग्ध हालात में सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने से मौत हो गई थी। घटना के दौरान एक महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को आवास से भागते हुए देखा गया था। दिवंगत इंस्पेक्टर की पत्नी माया राय ने महिला सिपाही पर पति की हत्या का आरोप लगाया है।
शनिवार को पत्नी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार का कहना है कि महिला सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज हिरासत में पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिवंगत अरुण कुमार राय के आवास से शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस दौरान उनके कमरे से एक महिला सिपाही चिल्लाते हुए बाहर आई और बोली की थाना प्रभारी ने गोली मार ली। कर्मचारी जब मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ अरुण कुमार राय चारपाई पर मच्छरदानी के अंदर पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से थाने में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन पुलिसकर्मी उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सनसनीखेज घटना की जानकारी पर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार व डीएम राजेश कुमार पांडे थाने पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने जांच की। जानकारी पर परिजनों के साथ पहुंची उनकी पत्नी ने महिला सिपाही पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।



मूल रूप से संतकबीर नगर व हालिया आवास विकास कॉलोनी गोरखपुर निवासी अरुण कुमार राय 1998 में सिपाही के रूप में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। लंबे कार्यकाल के बाद उन्हें 2013 में उप निरीक्षक बनाया गया। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य के आधार पर 2022 में इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिली। इंस्पेक्टर बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग महाराजगंज थाना प्रभारी के रूप में हुई थी। 2023 में जिले में तैनात हुए थे।
शुरुआत में उन्हें मीडिया सेल का प्रभार मिला, इसके बाद कोच कोतवाली फिर उरई कोतवाली में एक वर्ष से अधिक समय तक रहे। 21 अगस्त 2025 को उन्होंने कुठौंद थाने का कार्यभार ग्रहण किया था। वह प्रभारी निरीक्षक के रूप में तैनात थे।
शुक्रवार की रात को वह बिजली घर में आयोजित एक भंडारे व एक शादी समारोह से शामिल होकर थाने लौटे और अपने आवास पर चले गए। करीब साढ़े नौ बजे उनके आवास से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब साथी पुलिस कर्मी कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़े मिले। मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
एसपी डा. दुर्गेश कुमार ने बताया कि रात में एक महिला सिपाही ने सूचना दी कि साहब ने गोली मार ली है। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए गए हैं। डाक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। इसकी वीडियोग्राफी भी हुई है। थाना प्रभारी की पत्नी माया राय ने कोंच कोतवाली के यूपी-112 में तैनात सिपाही मीनाक्षी शर्मा पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
बताया कि उनके पति अरुण किसी भी हालत में खुदकुशी नहीं कर सकते। उनकी मौत के बाद महिला सिपाही निकलकर भागी थी जिसका नाम मीनाक्षी शर्मा बताया गया है। पति की हत्या भी उसी महिला ने की है।





वर्जन

दिवंगत थाना प्रभारी की पत्नी की तहरीर पर महिला सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम भी गठित की गई है। टीम हर बिंदु पर जांच करेगी। -डॉ. दुर्गेश कुमार, एसपी जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed