फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mud on the main road, villagers angry before Navratri

Jalaun News: मुख्य मार्ग पर कीचड़, नवरात्र से पहले भड़के ग्रामीण

Mon, 22 Sep 2025 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mud on the main road, villagers angry before Navratri
फोटो-18 सड़क पर फैली गंदगी के सामने नारेबाजी करते लोग। स्त्रोत ग्रामीण - फोटो : mathura
आटा। कस्बा आटा के मुख्य मार्ग पर कीचड़ और गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को जिम्मेदारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नवरात्र की शुरुआत से पहले हरिशंकरी मंदिर और बड़ी माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर नाली चोक होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर फैल गया है। वहीं, पास में पड़े घूरा की सफाई न होने से गली कीचड़ में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि इस गली से दिनभर लोगों का आना-जाना होता है। वहीं नवरात्र पर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना तय है, लेकिन कीचड़ के कारण भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हरी सिंह, जीतू और विनय सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कीचड़ और गंदगी से लगातार बदबू उठ रही है। इससे कभी भी बीमारी फैल सकती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे। जबकि यह गली कस्बे के मुख्य मार्गों में से एक है। इस लापरवाही से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार-

एडीओ पंचायत संतोष बाबू गौतम ने कहा कि रास्ते की गंदगी को जल्द साफ कराया जाएगा। चोक नालियों की सफाई कर घरों से निकलने वाले पानी को बाहर निकालने की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed