फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mother sets fire with child, both die

गोद में बच्चे को लेकर मां ने लगाई आग, दोनों की मौत

Tue, 01 Oct 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mother sets fire with child, both die
जालौन के ग्राम मड़ोरी में घटनास्थल पर मौजूद एएसपी डॉ. अवधेश सिंह। - फोटो : ORAI
सरावन (जालौन)। डेढ़ साल के बच्चे को गोद में लेकर महिला ने खुद को आग लगा ली। जिससे मां बेटे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर एएसपी डॉ अवधेश सिंह और सीओ माधौगढ़ राहुल पांडे भी गोहन पुलिस के साथ पहुंचे। सीओ का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद का है या फिर कुछ और। गोंडा से मायके वाले आ जाएं, इसके बाद उनकी तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ोरी निवासी लोकेंद्र सिंह राजकोट की एक फैक्टरी में काम करता है और उसकी पत्नी सरोज देवी (30) अपने बच्चों विष्णु और लक्ष्मी के साथ ससुराल में रहती थी। सोमवार सुबह सरोज देवी घर पर अपने डेढ़ साल के बच्चे विष्णु और बेटी लक्ष्मी के साथ थी। उसकी जेठानी गीता पत्नी संजय घर के बाहर जानवरों को चारा डाल रही थी और सास, ससुर और जेठ खेत पर काम के लिए गए हुए थे। अचानक सरोज के कमरे से धुआं उठने लगा और चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगी।
विज्ञापन

जेठानी दौड़ी तो देखा घर का दरवाजा अंदर से बंद है और सरोज के कमरे के बाहर खड़ी बेटी लक्ष्मी जोर-जोर से रो रही है। अनहोनी की आशंका पर जेठानी गीता बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगी तो पड़ोसी भी दौड़कर पहुंच गए। इसके बाद जेठानी कुछ पड़ोसियों के साथ छत के रास्ते से मकान के भीतर पहुंची और फिर सरोज के कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों मां-बेटे को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे विष्णु की तो मौके पर ही मौत हो गई थी और सरोज की हालत भी गंभीर थी। आनन फानन में उसे जालौन सीएचसी ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। एएसपी का कहना है कि जेठ, जेठानी और ससुर लखपत भी घटना की कोई सही वजह नहीं बता पा रहे हैं। लिहाजा अब मायके वाले और सरोज के पति ही कुछ बताए तो तस्वीर साफ होगी। मायके वाले देर रात तक गोहन पहुंच भी जाएंगे। इसके बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। सरोज की शादी के भी आठ साल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed