{"_id":"f30587a650ddbe6a8fefadec9f9f759d","slug":"most-of-mdm-milking-breakup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम का हाल, दूध देने में गोलमाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम का हाल, दूध देने में गोलमाल
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीएम योजना के तहत सप्ताह में परिषदीय विद्यालयों में कोफ्ता और दूध
विज्ञापन
वितरण का काम अधिकारियों की लापरवाही के चलते फिर से खटाई में पड़ता जा रहा
है। अभिभावक और छात्र लगातार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों और शिक्षा विभाग
के संबंधित अधिकारियों से करते रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। ये
खुलासा माधौगढ़ क्षेत्र में आयोजित चौपाल में तब हुआ जब
कुछ स्कूलों के बच्चों ने उप निदेशक मंडी के सामने अपनी व्यथा कही। बच्चोें ने कहा कि उन्हें सप्ताह में एक दिन तय शेड्यूल के तहत न तो दूध दिया जा रहा है और न ही कोफ्ता। कुछ जगह पानी मिलाकर दूध बांटा जाता है। कई बार इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है। मालूम हो कि बच्चों को पौष्टिक आहार देने के लिए ही शासन
की ओर से प्रदेश भर के परिषदीय स्कूल में हफ्ते में एक दिन दूध वितरण योजना चल रही है। शुरुआत में तो योजना ठीक चली, लेकिन इसके बाद शिक्षकों ने दूध के लिए पर्याप्त बजट न दिए जाने को लेकर हो हल्ला भी किया। अब दूध वितरण में जमकर घालमेल किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो स्कूलों में दूध वितरण तो होता है, लेकिन इसमें पानी ज्यादा होता
है। इससे एक तो शासन की मंशा पूर्ण नहीं हो रही है वहीं, बच्चों को पौष्टिक आहार भी नहीं मिल पा रहा है। गत दिनों माधौगढ़ के अटागांव में लगाई गई चौपाल में स्कूली बच्चों ने उप निदेशक कृषि मंडी के सामने इसका खुलासा किया था और कहा कि स्कूल में दूध वितरण में शिक्षक मनमानी कर रहे हैं।
अब मामला तो अफसरोे के संज्ञान में आ चुका है, लेकिन अब क्या कार्रवाई की जाती है, ये देखने वाली बात है। बताते चलें कि इसकेे पहले भी इस तरह के मामले प्रकाश में आ चुके हैं, लेकिन अफसरों का ध्यान न जाने की वजह से लापरवाही जारी है। अटागांव के ग्रामीण अमर सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, राजवीर सिंह, रणधीर सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
वर्जन
मामले को दिखवाया जाएगा। एमडीएम योजना के तहत बच्चों को हर हाल में दूध की व्यवस्था की जाएगी। राजेश कुमार, बीएसए